शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मऊ

Mau News:गद्दोपुर गांव में बिजली के लटकते तार से हादसे का खतरा – Risk Of Accidents Due To Hanging Power Lines In Gaddopur Village

October 30, 2026


मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा है। इससे ग्रामीणों को हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तार को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

ग्रामीण सोनू हाशमी, ओसामू खान, कौशर, गुफरान, तब्बू खान और सरफराज आदि के अनुसार, गांव में 440 वोल्ट का बिजली का तार सड़क और आबादी के आसपास नीचे लटक रहा है। इससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की आवाजाही के कारण खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तार को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं खींचा गया तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है। इस संबंध में अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर कर्मचारियों से लटकते तार को ठीक कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X