पन्ना:मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने मचाया तांडव, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल – Panna: Knife Attack Leaves One Dead, Another Seriously Injured; Family Dispute Suspected

अस्पताल में भर्ती घायल युवक
October 30, 2026

अस्पताल में भर्ती घायल युवक
अजयगढ़ थाना क्षेत्र की हनुमतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बनहरी खुर्द में चाकूबाजी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद और आरोपी के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के चलते हुई इस चाकूबाजी में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल पन्ना रैफर किया गया है।
घायल के परिजन नरेंद्र सिंह के अनुसार बनहरी खुर्द निवासी जितेंद्र सिंह ठाकुर बीते डेढ़-दो महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। घटना वाले दिन युवक घर के बाहर पीपल के पेड़ के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान जितेंद्र सिंह ने अचानक हमला कर दिया। उसने पहले पत्थर से वार किया और बाद में घर के अंदर से सब्जी काटने वाली छुरी लाकर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।
इस जानलेवा हमले में 22 वर्षीय विपत सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया और वारदात के करीब 10-15 मिनट बाद ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं बीच-बचाव करने आए 20 वर्षीय राघवेंद्र सिंह गौड़ पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। राघवेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
ये भी पढ़ें: जबलपुर आ रहे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत: जेन-जी स्वयंसेवकों से करेंगे सीधी बात, प्रांतीय बैठक में तय होगी रणनीति
मामले की सूचना मिलते ही हनुमतपुर चौकी व अजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस खूनी वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
अजयगढ़ बीएमओ डॉ. शोभाराम शर्मा ने बताया कि इस घटना में घायल दो लोगों को लाया गया था, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति की छाती पर चोट के निशान थे और पेट में दर्द होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना रैफर किया गया है।
November 8, 2026
पन्ना जिले की सलेहा तहसील अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गांव नचना में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की खुदाई के दौरान करीब 1500 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा प्राप्त हुई है। धूसर बलुआ पत्थर से निर्मित यह गुप्तकालीन मूर्ति शृंगार करती एक नायिका की है। प्राचीन भारतीय कला और स्थापत्य के दृष्टिकोण से इस खोज को अत्यंत महत्वपूर्ण […]
November 8, 2026
केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य विकास योजनाओं से प्रभावित परिवारों के मुआवजे व पुनर्वास की मांग कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या अहिरवार शनिवार को पन्ना जिला जेल से बाहर आ गईं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित मुख्य पीठ में न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की अदालत ने पुलिस की कार्रवाई और दर्ज प्राथमिकियों की मंशा […]
November 4, 2026
डैम में चिता पर लेटे ग्रामीण, बुजुर्ग महिला की मौत विस्तार जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में मझगांय सिंचाई परियोजना से प्रभावित आदिवासियों और किसानों का आंदोलन छठे दिन भी जारी है। जय किसान पार्टी के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में प्रदर्शनकारी डैम के पानी के ऊपर चिता बनाकर और गले में फांसी का फंदा […]
