शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार में खूनी वारदात:पंच पति की हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस – Biharnews-samastipur-sarairanjan-panch-husband-shot-dead-rasalpur-sarairanjan
दरभंगा

बिहार में खूनी वारदात:पंच पति की हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस – Biharnews-samastipur-sarairanjan-panch-husband-shot-dead-rasalpur-sarairanjan

October 30, 2026

समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर शाम सरायरंजन थाना क्षेत्र की रायपुर पंचायत के रसलपुर गांव में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी सुबोध राय को स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।

मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी स्वर्गीय गांगो राय के पुत्र सुबोध राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबोध राय की पत्नी ग्राम कचहरी की सदस्य हैं। सुबोध खेती-किसानी से भी जुड़े थे। हालांकि, उन्हें गोली किसने मारी और हत्या के पीछे क्या वजह रही, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

गोली लगते ही मची अफरातफरी, अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम रसलपुर गांव में सुबोध राय को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पंच पति की हत्या से उठे कई सवाल

ग्राम कचहरी सदस्य के पति की हत्या के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुबोध राय को निशाना क्यों बनाया गया? क्या इसके पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य विवाद? फिलहाल, हत्या के कारणों को लेकर कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- अनंत सिंह का यू-टर्न: बाहुबली ने कहा- अभी राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, मोकामा से खुद लड़ूंगा चुनाव

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वारदात के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में हत्या के बाद जुटी भीड़ फोटो: अमर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X