शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायपुर कालीबाड़ी में ‘सिंदूर खेला’:माता रानी की विदाई पर महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, जानें इसका महत्व – Sindoor Khela At Raipur Kalibari Cg: Bangali Womens Play With Sindoor During  farewell
कांकेर

रायपुर कालीबाड़ी में ‘सिंदूर खेला’:माता रानी की विदाई पर महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, जानें इसका महत्व – Sindoor Khela At Raipur Kalibari Cg: Bangali Womens Play With Sindoor During  farewell

October 30, 2026


विजयादशमी पर बंगाली समाज की महिलाओं ने रायपुर कालीबाड़ी स्थित पंडाल में माता रानी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। माता रानी को सुंदर लगाकर सदा सुहागन की कामना की।

Sindoor Khela at Raipur Kalibari CG: bangali Womens play with sindoor during  farewell

एक दूसरे को सिंदूर लगाती बंगाली समाज की महिलायें
– फोटो : Amar Ujala Digital

मां दुर्गे की मायके से विदाई होने पर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन की कामना की । मां दुर्गा की विदाई से पहले सुहागिन महिलाओं ने ढाक की थाप और शंखनाद के बीच मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सिंदूर की होली खेली। लाल-सफेद साड़ी, हाथों में शंखा-पोला और माथे पर सिंदूर लगाए महिलाएं मां दुर्गा के सामने पहुंचीं। 

Sindoor Khela at Raipur Kalibari CG: bangali Womens play with sindoor during  farewell

अखंड सुहाग का प्रतीक  है ‘सिंदूर खेला’
– फोटो : Amar Ujala Digital

अखंड सुहाग का प्रतीक  है ‘सिंदूर खेला’

सबसे पहले माता की मांग में सिंदूर लगाया। उन्हें पान-सुपारी अर्पित की। अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। फिर गले लगकर जमकर सिंदूर खेला।

Sindoor Khela at Raipur Kalibari CG: bangali Womens play with sindoor during  farewell

पूरा पंडाल लाल रंग से गुलाल हो गया
– फोटो : Amar Ujala Digital

पूरा पंडाल लाल रंग से गुलाल हो गया। ससुराल से आने के बाद 10 दिनों तक माता रानी की पूजा अर्चना की गई। दसवें दिन मायके से विदाई होने  पर सबकी आखें नम हो गई।

Sindoor Khela at Raipur Kalibari CG: bangali Womens play with sindoor during  farewell

पत्नी की मांग में सिंदूर लगाता पति
– फोटो : Amar Ujala Digital

महिलाओं ने कहा कि ‘सिंदूर खेला’ सिर्फ एक रस्म नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति, एकता और अखंड सुहाग का प्रतीक है। सिंदूर खेला के बाद महिलाओं ने देवी से प्रार्थना की कि अगले साल मां सब की जीवन में खुशहाली लेकर आयें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X