Kurukshetra News:भेरियां कॉलेज में समान अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता – Slogan-writing Competition On ‘equal Opportunity’ At Bheriyan College
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में समान अवसर प्रकोष्ठ ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें करीब 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को समान अवसर, शिक्षा, रोजगार और दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। पायल ने पहला, प्रतीक ने दूसरा और सोनम देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने शिक्षा और रोजगार में समान अवसरों की उपलब्धता बताई। उन्होंने विद्यार्थियों को इससे संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी दी। समान अवसर प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. दीपक कुमार ने दिव्यांगजनों के अधिकारों पर चर्चा की। उन्होंने समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से बात की। प्रो. रिंकू ने जेंडर संवेदनशीलता और सभी वर्गों के लिए समानता के महत्व पर जोर दिया।
