शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार; छापेमारी के बाद कार्रवाई – Bihar News-smack Worth ₹2 Crore Seized In Bhagalpur, Two Arrested
भागलपुर

बिहार:भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार; छापेमारी के बाद कार्रवाई – Bihar News-smack Worth ₹2 Crore Seized In Bhagalpur, Two Arrested

October 31, 2026


Bihar news-Smack Worth ₹2 Crore Seized in Bhagalpur, Two Arrested

अपराध

विस्तार

बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक किलो स्मैक बरामद किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू टोला निवासी अमलेश यादव अपने घर में परिवार के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह और खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित घर में छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने एक किलो स्मैक बरामद किया और मौके से अमलेश यादव तथा काजल देवी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि भागलपुर जिले में अब तक इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X