शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
संजय गुप्ता का निधन:नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ फेम निर्देशक, किचन में मिला शव; कब होगा अंतिम संस्कार? – Aatish Feel The Fire Kaante Movie Fame Filmmaker Director Sanjay Gupta Passed Away
मनोरंजन

संजय गुप्ता का निधन:नहीं रहे ‘कांटे’ और ‘काबिल’ फेम निर्देशक, किचन में मिला शव; कब होगा अंतिम संस्कार? – Aatish Feel The Fire Kaante Movie Fame Filmmaker Director Sanjay Gupta Passed Away

October 31, 2026


Aatish Feel the Fire Kaante Movie fame Filmmaker director Sanjay Gupta passed away

संजय गुप्ता

विस्तार

चर्चित निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर है। 30 अक्तूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। दिग्गज निर्देशक संजय गुप्ता का निधन सिर में चोट लगने के चलते हुआ। फिल्ममेकर और FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता के निधन की दुखद सूचना की पुष्टि की है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अशोक पंडित ने निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करते हुए बताया कि संजय गुप्ता का घर पर सिर में चोट लगने के कारण निधन हो गया। 

अशोक पंडित बोले- ‘बहुत याद आओगे दोस्त’

अशोक पंडित ने लिखा है, ‘यह सच में बहुत चौंकाने वाली दुखद खबर है। अभी सूचना मिली कि हमारे प्यारे दोस्त और जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने से उनका निधन हो गया। एक और प्रतिभा दुनिया से बहुत जल्दी चली गई। वह एक बेहतरीन नैरेटर, जिंदगी से भरपूर व्यक्तित्व और एक जुनूनी फिल्ममेकर थे। उनका जाना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान। तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है’। उन्होंने बताया कि संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X