शहडोल में भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम – Speeding Jeep Collided With A Motorcycle Resulting In The Deaths Of Two Young Men

मौके पर पड़ी बाइक।
October 31, 2026

मौके पर पड़ी बाइक।
शहडोल जैतपुर थाना क्षेत्र के गढ़ाघाट में तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बेलिया निवासी बद्री प्रसाद दास (37) अपने साथी सुरेंद्र जायसवाल (38) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाघाट स्थित ठाकुर बाबा के पास झिंकीबिजुरी रोड पर जैतपुर की ओर से आ रही काले रंग की जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि जीप चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
पढे़ं: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद
टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बद्री प्रसाद दास की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र जायसवाल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की जान चली गई।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिए हैं। परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और जीप चालक की भूमिका की पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी समीर खान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पसगड़ी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के […]
November 13, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। विस्तार शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन साल से पैर की बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद […]
November 12, 2026
बृजकिशोर पटेल। विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी […]
