खुशखबरी!:सुकमा में बस्तर फाइटर्स के 375 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 12 दिसंबर तक कीजिए आवेदन – Recruitment Advertisement For 375 Posts Of Bastar Fighters Released In Sukma, Apply By December 12

सांकेतिक तस्वीर
October 31, 2026

सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी में लगे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बस्तर फाइटर्स के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के कुल 375 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल सुकमा जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दो नवंबर से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम दिन शाम पांच बजे तक अपने आवेदन जमा करने होंगे।
श्रेणीवार पदों का विवरण
छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर) के तहत कुल 375 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती में आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया गया है। कुल 375 पदों में से अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए सबसे अधिक 315 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा अनारक्षित श्रेणी के लिए 26 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 26 पद तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आठ पद रखे गए हैं।
आवेदन जमा करने के स्थान
अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सीधे सुकमा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके साथ ही सुकमा, दोरनापाल, कोण्टा, जगरगुण्डा और मरईगुड़ा स्थित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालयों में भी आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी चाहें तो पंजीकृत भारतीय डाक के जरिये भी अपना आवेदन भेज सकते हैं। डाक से आवेदन भेजने के लिए अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कंपोजिट भवन, कुम्हाररास, सुकमा (पिन कोड 494111) के पते पर आवेदन पत्र प्रेषित करना होगा।
आवश्यक निर्देश और वेबसाइट
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवेदन का प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के नियम जारी कर दिए गए हैं। ये दिशा-निर्देश जिले के सभी पुलिस थानों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in तथा जिला पुलिस की वेबसाइट sukma.cgpolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा सुकमा जिला प्रशासन की वेबसाइट www.sukma.gov.in पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
November 13, 2026
पटवारी संघ के समर्थन में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ आया विस्तार छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ की तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के एक माह बाद भी शासन और पटवारी संघ के बीच सहमति नहीं बन पाई है। पटवारियों पर लगातार हो रही अनुशासनात्मक कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ […]
November 13, 2026
बरामद डंप विस्तार बीजापुर जिले में चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और गंगालूर क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान तीन माओवादी डंप बरामद किए गए हैं। इन डंप से 103 बीजीएल सेल, 33 बीजीएल सेल और करीब 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित भारी मात्रा […]
November 12, 2026
जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते कलेक्टर एसपी और सीईओ विस्तार माओवाद के साए से निकलकर बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों में प्रशासन की सक्रियता बढ़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को थाना बेदरे क्षेत्र के ग्राम केरपे एवं करकेली में जनचौपाल लगाई गई। कलेक्टर विश्वदीप और पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने […]
