धमतरी:घर में घुसकर महिला पर तलवार-डंडों से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार – 5 Accused Who Attacked A Woman With Sticks And Swords In Tikrapara Are Now Behind Bars

घर में हुड़दंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
October 31, 2026

घर में हुड़दंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के टिकरापारा इलाके में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
धमतरी शहर के टिकरापारा वार्ड में एक महिला अपने बच्चे के साथ घर में थी। तभी 10 से 12 युवकों का एक गुट जबरन उसके घर में घुस आया। उनके हाथों में तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडे थे। बदमाशों ने महिला के साथ झूमाझटकी की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी मां तारा निर्मलकर के घर भागी। लेकिन हमलावरों ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। वे उस घर के अंदर भी घुस गए और तलवारें व डंडे लहराकर दहशत फैलाई। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता BNS की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 5 मुख्य आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में देवेन्द्र नेताम उर्फ पप्पू, आदित्य मसीह, हिमांशु राकुडला, हर्ष अंगारे उर्फ छोटू और रूद्रेश प्रताप साहू शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए बांस के डंडे भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर सीधे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
November 13, 2026
कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा विस्तार धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टोकन वितरण, भीड़ प्रबंधन, धान की गुणवत्ता […]
November 12, 2026
छात्रावास अधीक्षकों ने 24 घंटे ड्यूटी, साप्ताहिक अवकाश, पदोन्नति, कैडर पुनर्गठन और मेस बजट में कटौती जैसी समस्याओं को उठाते हुए शासन को चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
November 12, 2026
धमतरी जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों पर जानलेवा हमले के मामले सामने आए हैं। पहली घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भेण्डरी की है, जहां मातर मड़ई कार्यक्रम के दौरान गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक ने बुजुर्ग पर साइकिल के धारदार स्पोक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं दूसरी […]
