Mau News:अजय स्मृति छात्रवृत्ति परीक्षा के छह मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित – Six Meritorious Students From The Ajay Smriti Scholarship Examination Were Felicitated
सूरजपुर। जमुना स्मृति संस्थान की ओर से दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित आयोजित 12वीं अजय स्मृति छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में चयनित छह मेधावी विद्यार्थियों को अजय कुमार राय की पुण्यतिथि के अवसर पर सम्मानित किया गया, इनमें तीन छात्राएं और तीन छात्र शामिल रहे। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अगले एक वर्ष तक प्रतिमाह क्रमशः 1250, 750 और 500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिव्या सिंह (कक्षा 11) बाबा थानीदास ग्रामीण इंटर कॉलेज सोनाडीह-अमिला, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आकृति यादव और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कंचन चौहान (कक्षा 11) पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर कसारा को कृष्णा तिवारी, डॉ. जागृति राय और डॉ. शांभवी शर्मा ने सम्मानित किया।वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु गुप्ता (कक्षा 11) और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृष्ण कुमार यादव (कक्षा 9) जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर कसारा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अक्षत गुप्ता (कक्षा 11) बीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज मधुबन को पूर्व आईएएस इष्टदेव प्रसाद राय रोहित रंजन राय और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रुचिर रंजन राय ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण की ओर से संस्थान की गतिविधियों और पिछले 11 वर्षों में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। संस्थान के संरक्षक गंगाधर राय ने जमुना राय और अजय कुमार राय के शिक्षा क्षेत्रीय विकास और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ललित मोहन तिवारी, ऊषा राय, चंदू राय और जवाहर नवोदय विद्यालय की अंग्रेजी प्रवक्ता जय लक्ष्मी आदि उपस्थित थे। संस्थान के सचिव अनंजय कुमार राय ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
