शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:फैक्टरी कर्मचारी को रास्ते में रोककर पीटा – Factory Employee Stopped On The Way And Beaten

November 1, 2026


रात के समय ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे फैक्टरी कर्मचारी को तीन युवकों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास मौजूद मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली। कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी महेश कुमार ने तहरीर में बताया कि 30 अक्तूबर को वह लंढौरा स्थित फैक्टरी में ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के पास तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। आरोप है कि युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और धमकी देकर उनके मोबाइल फोन का लाॅक भी खुलवाया। आरोपियों ने उनके पास मौजूद नकदी भी छीन ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X