Shimla News:सतलुज-गिरि योजना से आज सप्लाई ठप, कई इलाकों में नहीं आएगा पानी – Supply From Sutlej-giri Project Halted Today; Water Will Not Be Available In Several Areas

November 1, 2026

बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते होगी दिक्कत
रविवार को दिनभर दोनों पेयजल योजनाओं से बंद रहेगी पंपिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। सोमवार को भी लोगों को देरी से पानी मिल सकता है। बिजली की लाइनों की मरम्मत के चलते शहर की दो प्रमुख पेयजल योजनाओं सतलुज और गिरि से रविवार को दिनभर पंपिंग बंद रहेगी।
दोनों योजनाओं से शिमला शहर को रोजाना करीब 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। इनके बंद रहने से शहर को गुम्मा सहित अन्य छोटी पेयजल योजनाओं से ही 20 से 22 एमएलडी पानी मिल पाएगा। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली बोर्ड एक नवंबर यानी रविवार को क्षेत्र की विद्युत लाइनों की मरम्मत करने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने दो दिन पहले, 30 अक्तूबर को ही कंपनी को सूचना दे दी थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, बिजली बोर्ड 22 केवी गुम्मा-कड़ारघाट फीडर लाइन पर ओल्ड सुन्नी और नौटीखड्ड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बंद रहने से पंपिंग स्टेशन भी ठप रहेंगे और दिन के समय शहर को इन दोनों योजनाओं से पानी नहीं मिल पाएगा।
कंपनी का दावा है कि रात के समय शहर के लिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी और पानी का संकट नहीं होने दिया जाएगा। कंपनी के एजीएम दिनेश भारद्वाज ने कहा कि रविवार को भी शहर के ज्यादातर इलाकों में पेयजल आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा। शटडाउन के चलते गिरि और सतलुज योजनाओं से दिन के समय पानी की पंपिंग नहीं हो पाएगी।
गिरि के पानी के साफ होने का दावा
गिरि के पानी में दूषित तरल पदार्थ मिलने की चर्चाओं के बीच पेयजल कंपनी ने शुक्रवार को फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट ली। गिरि पंपिंग स्टेशन पर तैनात टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि योजना में किसी भी तरह का दूषित तरल पदार्थ या झाग नहीं मिला है। यहां क्लोरीनेशन और फिल्टर करने के बाद ही शिमला शहर के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। कंपनी के एजीएम दिनेश भारद्वाज ने कहा कि शहर के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। गिरि का पानी साफ है और इसे योजना में शुद्ध करने के बाद ही शहर में आपूर्ति की जा रही है।
November 13, 2026
हिमाचल में पेंशनरों का सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा, डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन; 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की तैयारी
November 13, 2026
कंगना रनौत विस्तार वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें लोकसभा सांसद कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शिकायत पहुंची है। कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और समयबद्ध साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने का आग्रह किया है। शिकायत में 10 नवंबर […]
November 13, 2026
हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी है। प्रदेश में बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट तक कम हो सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सरकार की मंशा है कि बिजली सब्सिडी का लाभ […]
