शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
331 KM रेंज, स्काईरूफ…कीमत ₹4.69 लाख! इस दिवाली घर लाइए देश की सबसे सस्ती EV
ऑटो

331 KM रेंज, स्काईरूफ…कीमत ₹4.69 लाख! इस दिवाली घर लाइए देश की सबसे सस्ती EV

November 1, 2026


होमफोटोऑटोकार

331 KM रेंज, स्काईरूफ…कीमत ₹4.69 लाख! इस दिवाली घर लाइए देश की सबसे सस्ती EV

Last Updated:

इस दिवाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान है, लेकिन बैटरी की कीमत आपका बजट बिगाड़ रही है? BaaS यानी Battery as a Service स्कीम आपके लिए एक किफायती विकल्प हो सकती है. Tata Tiago EV से लेकर MG Windsor EV तक, चार इलेक्ट्रिक कारें कम शुरुआती कीमत पर खरीदी जा सकती हैं. इनमें ₹4.69 लाख से शुरुआत होती है. जानिए किस कार में कितनी रेंज, कौन से फीचर्स और कितना बैटरी रेंटल देना होगा.

Tata Tiago EV: इसे BaaS स्कीम के साथ ₹4.69 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत और ₹2.6 प्रति किमी बैटरी रेंटल पर खरीदा जा सकता है. डिजाइन बेहद स्पोर्टी और कॉम्पैक्ट है, जिसमें सिग्नेचर ईवी ब्लू एक्सेंट दिए गए हैं. केबिन में प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटर और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. पावरट्रेन में 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं, जो 74 bhp की परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जुड़े हैं. ये सिंगल चार्ज में 250 से 315 किमी तक की शानदार रेंज देती है.

MG Comet EV: ये BaaS मॉडल के साथ ₹4.99 लाख की शुरुआती कीमत और ₹2.5 से ₹3.2 प्रति किमी बैटरी रेंटल पर आती है. इसका बॉक्सी 2-डोर फ्यूचरिस्टिक डिजाइन सिटी ट्रैफिक में चलने के लिए एकदम मुफीद है. इंटीरियर में ट्विन 10.25-इंच की फ्लोटिंग स्क्रीन्स, कनेक्टेड कार टेक और मॉडर्न मिनिमलिस्टिक डैशबोर्ड दिया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सेफ्टी के लिए इसमें हाई-स्ट्रेंथ बॉडी फ्रेम, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और एबीएस शामिल हैं. इसमें 17.3 kWh का IP67-रेटेड बैटरी पैक मिलता है, जो रियर-व्हील ड्राइव 42 PS पावर और 110 Nm टॉर्क वाली मोटर को पावर देता है. ये छोटी ईवी फुल चार्ज पर 230 किमी तक की क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज देती है.

Tata Punch EV: ये ईवी BaaS प्रोग्राम के तहत लगभग ₹6.59 लाख (एक्स-शोरूम) और करीब ₹3.3 प्रति किमी रेंटल से शुरू होती है. इसका माइक्रो-एसयूवी स्टांस, फुल-विड्थ फ्रंट एलईडी डीआरएल और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे मस्कुलर बनाते हैं. इंटीरियर में वेंटिलेटेड सीट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ये कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा से लैस है. इसमें 25 kWh और 35 kWh के बैटरी विकल्प मिलते हैं, जो 82 PS से 122 PS तक की मोटर से लैस हैं. वेरिएंट के अनुसार ये एक बार चार्ज करने पर 315 से 421 किमी की रेंज देती है.

MG Windsor EV: ये ईवी BaaS विकल्प के साथ ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) और ₹3.99 प्रति किमी बैटरी शुल्क पर उपलब्ध है. इसका एयरोग्लाइड डिजाइन, फ्लश डोर हैंडल्स और लार्ज ग्लास रूफ इसे प्रीमियम लुक देते हैं. इंटीरियर में 135-डिग्री रिक्लाइनिंग ‘एयरो लाउंज’ रियर सीट्स, बड़ा 15.6-इंच की ग्रैंडव्यू टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं.

पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, हिल-स्टार्ट असिस्ट और 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा मिलता है. इसमें 38 kWh का प्रिजमैटिक सेल बैटरी पैक और 136 PS पावर व 200 Nm टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर दी गई है. ये कार सिंगल चार्ज में लगभग 331 किमी की ARAI रेंज प्रदान करती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X