Sirmour News:ददाहू की राजस्व लोक अदालत में 49 मामलों का मौके पर निपटारा – Lok Adalat In Dadhau

ददाहू में आयोजित राजस्व लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते तहसीलदार जय सिंह ठाकुर। संवाद
November 1, 2026

ददाहू में आयोजित राजस्व लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते तहसीलदार जय सिंह ठाकुर। संवाद
45 इंतकाल और चार अन्य राजस्व मामले सुलझाए
12 साल पुराने शामलात भूमि की तकसीम के मामले का भी हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजस्व लोक अदालत के तहत ददाहू तहसील में दो दिनों के दौरान 49 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इनमें 45 इंतकाल और चार अन्य राजस्व मामले शामिल हैं। लोक अदालत को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोनों दिन सुबह नौ बजे से ही लोग अपने भूमि संबंधी मामलों के निपटारे के लिए तहसील कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए थे।
तहसीलदार जय सिंह ठाकुर और नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बारी-बारी से सभी मामलों की सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान करीब 12 साल से लंबित एक मौजे की शामलात भूमि की तकसीम से संबंधित इंतकाल का मामला भी सुलझाया गया। इस मामले के निपटारे का ग्रामीण लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
तहसीलदार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के अंतिम दो दिनों में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें भूमि संबंधी इंतकाल और राजस्व से जुड़े अन्य मामलों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि ददाहू तहसील के सभी 11 पटवार वृत्तों के भू-मालिकों से संबंधित कुल 49 मामलों का दो दिनों में निपटारा किया गया।
इस मौके पर कार्यालय कानूनगो अनुज भारद्वाज सहित संबंधित हलकों के पटवारी भी मौजूद रहे।
November 13, 2026
-भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक विनय कुमार पर लगाए आरोप संवाद न्यूज एजेंसी ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की व्यवस्थाएं ठेके पर देने के फैसले का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा मंडल ददाहू के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मेले की व्यवस्थाएं ठेकेदार के हाथों में सौंपने से व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा […]
November 13, 2026
-पिछले साल 24 हजार में मिला प्लॉट, इस बार 40 हजार रुपये में देने का आरोप -मेला मैदान ठेके पर देने के फैसले का विरोध, छोटे कारोबारियों की आजीविका पर संकट की चिंता -ठेकेदार बोले, 20 हजार रुपये से शुरू किए प्लॉट, 36 हजार से अधिक नहीं वसूले संवाद न्यूज एजेंसी ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका […]
November 13, 2026
-अनूप छाजटा, सैंडी स्काई और तनुजा चौहान ने लोकगीतों से बांधा समां -देवामानल में भैयादूज महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। ग्राम पंचायत देवामानल में भैयादूज महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सिरमौरी लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकगीतों और पहाड़ी नाटी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात […]
