शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:बुजुर्ग महिला से कंगन ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 29 वारदातें कर चुका – Man Arrested For Duping Elderly Woman Of Bracelets, Has Committed 29 Crimes

November 1, 2026


भिवाड़ी। परिवार का परिचित बनकर 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन ठगने के आरोपी को पुलिस ने पलवल जिले के गांव नखनौल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल के मुहरू का नंगला निवासी चांद मोहम्मद (42) है।

तिजारा थानाधिकारी जयप्रकाश 22 अक्तूबर को तिजारा के दीवानवाड़ी मोहल्ले की बुजुर्ग महिला गुरु महाराज की कुटिया से घर लौट रही थीं। रास्ते में हेलमेट पहने बाइक सवार युवक ने खुद को परिवार का परिचित बताकर उनका भरोसा जीता। इसके बाद कंगनों का डिजाइन देखने के बहाने दोनों हाथों से सोने के कंगन उतरवा लिए और भाग गया। कंगनों की कीमत करीब दो लाख रुपये थी।

मामले में दो विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और रूट मैपिंग व तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की पहचान की। थानाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने नखनौल गांव में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। भागने के प्रयास में आरोपी ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के दिल्ली, रेवाड़ी, बुलंदशहर, भिवाड़ी और फरीदाबाद में इसी तरीके से करीब 29 वारदात करने की बात सामने आई है। कंगनों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X