शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हापुड़:कार सवार पशु व्यापारियों से 2.40 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस – Criminals Looted More Than Two Lakh Rupees From Cattle Traders Travelling In A Car
हापुड़

हापुड़:कार सवार पशु व्यापारियों से 2.40 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस – Criminals Looted More Than Two Lakh Rupees From Cattle Traders Travelling In A Car

November 1, 2026


Criminals looted more than two lakh rupees from cattle traders travelling in a car

व्यापारियों से लूट

हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव असरा के छोइया के पास कार सवार व्यापारियों को रोककर तीन बदमाशों ने 2.40 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारियों को जमकर पीटा। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने देहात थाने में तहरीर दी है। 

मेरठ जिले के गांव लोटी निवासी संदीप नागर और उसका भाई आकाश पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। शनिवार रात दोनों गांव के ही एक ड्राइवर के साथ रविवार को मथुरा में लगने वाली पशु पैठ में शामिल होने के लिए निकले थे। असरा गांव का छोइया पार करने के बाद बाग़ से निकले तीन चार हथियार लेकर बदमाशों ने कार को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार के दम पर तीनों को जमकर पीटा और 2.40 लाख रुपए लूट लिए।

बदमाशों के जाने के बाद संदीप ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। हापुड़ में मेरठ का बॉर्डर होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन घटनास्थल हापुड़ देहात क्षेत्र का होना पाया गया। इस दौरान एसपी मधुबन कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। मारपीट में घायल तीनों घायलों की हापुड़ के निजी अस्पताल में मरहम पट्टी कराई गई। 

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X