शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:आज से सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 बसों को ही मिलेगी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति – Starting Today, Only Cng, Electric, And Bs-vi Buses Will Be Permitted To Enter Delhi

November 1, 2026


बस्ती। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से बसों के संचालन संबंधी नए निर्देश लागू होंगे। इसके तहत दिल्ली में केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 मानक वाली डीजल बसों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य श्रेणी की बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बस्ती संभाग फरीदुद्दीन ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 की धारा-12 के तहत गठित आयोग ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए यह निर्देश जारी किया है।

उन्होंने बस्ती संभाग के सभी बस संचालकों से एक नवंबर से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X