आस्था, इतिहास और पंचांग:एमपी के दो मंदिरों में चार दिन पहले मनाया गया स्वतंत्रता दिवस – Faith, History And Calendar: Independence Day Celebrated Four Days Early In Two Temples In Mp

उज्जैन के बड़े गणपति मंदिर में मना स्वतंत्रता दिवस
November 1, 2026

उज्जैन के बड़े गणपति मंदिर में मना स्वतंत्रता दिवस
देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के दो प्रसिद्ध मंदिरों में चार दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर और उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को विशेष पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण और तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ।
इन दोनों मंदिरों में हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाने की अनूठी परंपरा है। पुजारियों के अनुसार, 15 अगस्त 1947 को जब भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था, तब हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी की तिथि थी। इस वर्ष यह तिथि 11 अगस्त को पड़ी।
पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा
मंदसौर में शिवना नदी के किनारे स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिष-कर्मकांड परिषद के अध्यक्ष उमेश जोशी ने बताया कि मंदिर में स्थापित आठ मुखी शिवलिंग का विशेष शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। करीब 250 श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्वा मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इस दौरान वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की गई। मंदिर में श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को स्वतंत्रता दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 1985 से चली आ रही है।
ये भी पढ़ें- बड़ी वारदात: बदमाशों ने व्यापारी से पांच किलो सोना लूटा, चालाकी से पहले बस रुकवाई फिर बैग छीनकर भागे
बड़े गणेश मंदिर में निकली तिरंगा यात्रा
उज्जैन के प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में भी 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर प्रबंधन से जुड़े पुजारी अक्षत व्यास ने बताया कि यहां दशकों पुरानी परंपरा के तहत राष्ट्रीय पर्वों को ग्रेगोरियन कैलेंडर के बजाय हिंदू पंचांग की तिथियों के अनुसार मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान गणेश को ‘गणराज्य के देवता’ के रूप में भी पूजा जाता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई और देशभक्ति के नारे लगाए गए। मंदिर में भगवान गणेश को राष्ट्रीय ध्वज अर्पित करने के बाद विशेष महाआरती की गई। इसके बाद मंदिर के मुख्य शिखर पर तिरंगा फहराया गया।
November 10, 2026
7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या से दहला मंदसौर विस्तार मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ महज 7 साल की एक अबोध बालिका के साथ दो दरिंदों ने पहले बेरहमी […]
November 9, 2026
मंदसौर पुलिस ने लाखों की ब्राउन शुगर पकड़ी है। विस्तार पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भानपुरा थाना क्षेत्र की भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने तस्कर के पास से 62 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध ब्राउन शुगर और डोडाचूरा बरामद किया […]
November 8, 2026
मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश इंदौर में 59 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके बाद मंडला में 44 मिमी, भोपाल में 35 मिमी, मलांजखंड में 30 मिमी, दतिया में 23 मिमी, बैतूल में 22 […]
