एमपी:गुना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कानों में लगा था हेडफोन; इंदौर से गांव लौट रहा था – Youth Dies After Being Hit By A Train In Guna He Was Wearing Headphones And Returning To His Village

दुर्घटना
November 1, 2026

दुर्घटना
इंदौर से अपने गांव लौट रहे 25 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के उकावद गांव निवासी बसंत रजक के रूप में हुई है। उसका शव बुधवार, 7 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे पगारा रेलवे स्टेशन के पास बेहटा गांव के आउटर पर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
कानों में लगा मिला हेडफोन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कैंट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो रेलवे ट्रैक के पास युवक का मोबाइल फोन पड़ा मिला। उसके कानों में हेडफोन भी लगे हुए थे। परिजनों के अनुसार, बसंत इंदौर में काम करता था और किसी को बिना बताए वहां से अपने गांव के लिए निकल आया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कानों में हेडफोन लगे होने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आया या उसने आत्महत्या की।
पढ़ें: इंडिगो 24 अक्तूबर से बंद करेगी जबलपुर-इंदौर फ्लाइट, चैंबर ने जताई चिंता; जानें क्यों लिया गया फैसला
परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कैंट थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गुरुवार, 8 अक्तूबर को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि युवक की मौत के सही कारण का पता चल सके।
November 12, 2026
arrest विस्तार धरनावदा थाना पुलिस ने 1.20 लाख रुपये के इनामी कुख्यात आरोपी को अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक के कैन में 62 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब लेकर बेचने की नीयत से जा रहा था। पुलिस की रुठियाई चौकी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी […]
November 11, 2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना में अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश की राजनीति, 2028 के विधानसभा चुनाव, भाजपा की विचारधारा, किसानों की समस्याओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 2028 का विधानसभा […]
November 9, 2026
Crime demo विस्तार गुना जिले के ख्यावदा चौराहे पर दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक आईपीएस अधिकारी के पिता के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनका कुर्ता भी फाड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में […]
