Pithoragarh News:जिले में पासपोर्ट कार्यालय न खोलने पर प्रदर्शन – Fair-price Shop Dealers Accuse The Government Of Neglect
पिथौरागढ़। पार्षदों और अन्य युवाओं ने क्षेत्रीय सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय न खोलने और ऑलवेदर सड़क की बदहाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में कहा कि पिछले 12 वर्षों से सीमांत जिले में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। तमाम दावों के बावजूद पासपोर्ट कार्यालय आज तक नहीं खुल सका। मजबूरन लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अल्मोड़ा और देहरादून जाना पड़ता है। पार्षदों ने सांसद के गृह जनपद पिथौरागढ़ में सड़कों की खराब स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सांसद सड़क परिवहन राज्य मंत्री हैं फिर भी ऑलवेदर रोड की बदहाली जारी है। उन्होंने सांसद से इस पर जवाब मांगा है। यहां युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक बोहरा, पार्षद त्रिलोक महर, राहुल लुंठी, युकां जिलाध्यक्ष धीरज बेरी, मनोज ठकुराठी, जगदीश बिष्ट, काशिफ, पंकज जोशी, वीर, विक्की, नीरज, अनन्य आदि शामिल रहे।
