शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में आप को बड़ा झटका:दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, टिकट ना मिलने से थे नाराज – Two Aap Mla In Punjab Have Resigned From The Party
पटियाला

पंजाब में आप को बड़ा झटका:दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, टिकट ना मिलने से थे नाराज – Two Aap Mla In Punjab Have Resigned From The Party

November 1, 2026


Two AAP MLA in Punjab have resigned from the party

पंजाब में आप के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी
ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने फैसले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

आप ने 40 प्रत्याशियों की जारी की थी पहली लिस्ट

दोनों विधायकों के इस्तीफे के पीछे आगामी चुनाव में टिकट न मिलने की नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। 

सूची में नहीं थे दोनों विधायकों के नाम

इस सूची में दोनों विधायकों के नाम शामिल नहीं हैं। बता दें कि चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपनी पोस्ट में इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। वहीं हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपने इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X