शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बिरयानी के नाम पर सेहत से खिलवाड़! न लाइसेंस, न साफ-सफाई; जांच में मिलीं कई खामियां – Food Safety Is On The Watch For Festive Meals, A Raid In Siwan Exposed Negligence; Pawan Biriyani
सारण

बिहार:बिरयानी के नाम पर सेहत से खिलवाड़! न लाइसेंस, न साफ-सफाई; जांच में मिलीं कई खामियां – Food Safety Is On The Watch For Festive Meals, A Raid In Siwan Exposed Negligence; Pawan Biriyani

November 1, 2026


दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कचहरी ढाला के समीप संचालित पवन बिरयानी में छापेमारी की।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कई गंभीर मामले सामने आए। प्रतिष्ठान के पास खाद्य कारोबार का वैध लाइसेंस नहीं था। भोजन तैयार करने के लिए व्यवस्थित किचन तक उपलब्ध नहीं था। मटन और चिकन खुले में तैयार किए जा रहे थे, जबकि भोजन को धूल, गर्दा और मक्खियों से बचाने का कोई समुचित इंतजाम नहीं था।

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर ‘थाली शुद्ध होबे हमार, छठ-दीपावली’ अभियान के तहत एक से सात नवंबर तक जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन निरीक्षी पदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. विपुल कुमार की टीम ने शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

पवन बिरयानी की जांच के दौरान संचालक खाद्य कारोबार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। डॉ. विपुल कुमार के अनुसार, प्रतिष्ठान न तो होटल-रेस्टोरेंट श्रेणी में पंजीकृत है और न ही ठेला-खोमचा श्रेणी में इसका लाइसेंस मिला। इसके बावजूद वहां बड़े पैमाने पर बिरयानी तैयार कर ग्राहकों को परोसी जा रही थी।

जांच के दौरान ग्राहकों को दिए जा रहे बोतलबंद पानी पर बैच नंबर और आवश्यक विवरण भी नहीं मिले। भोजन बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे तेल की गुणवत्ता भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। दुकान संचालक पवन ने सफाई देते हुए कहा कि वह लंबे समय से इसी तरह भोजन परोस रहे हैं और ग्राहक इसे पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने सड़क किनारे दुकान होने के कारण धूल और मक्खियों की आशंका स्वीकार की।

ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा

खाद्य सुरक्षा टीम ने पवन बिरयानी के अलावा अपूर्वा स्वीट्स, कुमार स्वीट्स, प्रिया स्वीट्स, हरिलाल रेस्टोरेंट और जैन स्वीट्स सहित कई प्रतिष्ठानों की भी जांच की। डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न दुकानों में अनियमितताएं पाई गई हैं। संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर नियमानुसार फॉर्म-V-A (Form V-A) भरा गया है।

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पवन बिरयानी के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। अभियान के लिए प्रखंडवार मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X