बदरीनाथ की यात्रा पर आए कर्नाटक के पांच तीर्थयात्री लौटते समय बेहद खुश थे। बदरीनाथ में बिताए पलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने होटल में खुशी मनाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने घर भी भेजा।
उन्हें क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का यह आखिरी वीडियो होगा। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हादसा हो गया और सभी छह लोगों की मौत हो गई।
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी छह मृतकों के शव खाई से निकाले, ज्योतिर्मठ पहुंचाए
2 of 5
हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले मृतक यात्री
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्नाटक के पांच तीर्थयात्री बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे थे। शुक्रवार को भगवान नारायण के दर्शन के बाद वे देश के प्रथम गांव माणा घूमने गए। वहां से लौटकर अपने होटल पहुंचे। होटल से निकलने से पहले पांचों श्रद्धालु काफी खुश थे।
3 of 5
हेलीकॉप्टर क्रैश से पहले मृतक यात्री
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने अपनी बदरीनाथ यात्रा को यादगार बनाने के लिए वीडियो बनाया जिसमें वे नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। दोपहर 1:15 बजे हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुआ लेकिन कुछ ही मिनटों में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
4 of 5
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में पांचों श्रद्धालुओं के साथ पायलट की भी मौत हो गई। यात्रियों का वीडियो खुशी से भरा था। चंद मिनटों में उनकी जिंदगी मातम में बदल गई। बता दें कि शुक्रवार सुबह मौसम खराब होने के चलते कुछ देर के लिए हेली सेवाएं रोक दी गई थीं। हालांकि, बाद में सेवाएं फिर बहाल कर दी गईं।
5 of 5
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस समय हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी, उस समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही थी। ऐसे में खराब मौसम के बावजूद हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति कैसे मिली, यह बड़ा सवाल बन गया है। इस घटना ने छह परिवारों को ऐसे जख्म दिए हैं, जिन्हें भर पाना आसान नहीं होगा।