शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:पिरकी तालाब में हजारों मछलियां मरीं – Thousands Of Fish Died In Pirki Pond
बांदा

Banda News:पिरकी तालाब में हजारों मछलियां मरीं – Thousands Of Fish Died In Pirki Pond

November 1, 2026


Thousands of fish died in Pirki pond.

फोटो 11- पिरकी तालाब के पानी में उतराती मरी हुई मछलियां। संवाद

बांदा। विकास खंड कमासिन की ग्राम पंचायत बेर्रांव स्थित पिरकी तालाब में हजारों मछलियों के मरने से ग्रामीण परेशान हैं।

मरी हुई मछलियां पानी में सड़ रही हैं और आ रही सड़ांध से स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए जल्द-से-जल्द तालाब की सफाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मछलियों के मरने के बाद तालाब की सफाई कराने के लिए ठेकेदार को सूचना दी गई है। अब तक कोई नहीं आया और सफाई भी नहीं कराई गई है। तालाब के पानी में उतरा रही मछलियां अब सड़ने लगी है और इसकी दुर्गंध नजदीक के मोहल्लों में पहुंच रही है। आते-जाते लोग मुंह व नाक बंद करके गुजरते हैं। दिन-रात उठ रही सड़ांध से परेशान लोग घर के बाहर नहीं बैठ पा रहे हैं।

मछलियों के सड़ने से तालाब का पानी भी दूषित होता जा रहा है। समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने की मांग ठेकेदार व संबंधित विभाग से की है।

—–

वर्जन

तालाब में मछलियों के मरने व दुर्गंध फैलने की जानकारी नहीं है। तुरंत जांच कराकर तालाब की सफाई कराई जाएगी। मछलियां कैसे मरीं, इसकी भी जानकारी की जाएगी।

-अमरेश सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी कमासिन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X