शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:बाइक सवार को टक्कर मारने में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Against Tractor Driver

November 1, 2026


– सिडकुल थाना क्षेत्र में चार महीने पहले हुई थी घटना, अब दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। करीब चार महीने पहले हादसा हुआ था। अब घायल के भाई ने मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र पाल निवासी औरंगाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई विशाल पाल बीती 17 जुलाई की शाम रोशनाबाद स्थित जिम से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में परीक्षित उर्फ काका बिना नंबर प्लेट वाले फार्मट्रैक ट्रैक्टर पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा था।

आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए विशाल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। विशाल को मेट्रो अस्पताल सिडकुल ले गए थे, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया था।

पैर की हड्डी टूटने और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। उसका एक ऑपरेशन हो चुका है, जबकि अभी और ऑपरेशन होने बाकी हैं। देवेंद्र पाल ने बताया कि उपचार और देखभाल में व्यस्त रहने के कारण 31 अक्तूबर को शिकायत दी। सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X