दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया:2-1 से सीरीज गंवाने के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा? टीम में बदलाव के दिए संकेत – Pat Cummins Hints At Changes In Australia Test Team After 2-1 Series Defeat Against South Africa

हेजलवुड और कमिंस
– फोटो : IANS
November 1, 2026

हेजलवुड और कमिंस
– फोटो : IANS
केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से गंवा दी। ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने इन निराशाजनक सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में संभावित बदलाव का संकेत दिया है।
मैच के बाद कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा, ‘मुझे लगता है कि सीरीज हारने के बाद हमेशा बदलावों की बात होती है। यह सही भी है। हम लगातार दो गेम हार गए। हम एक बहुत अच्छी टीम हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमें नंबर 1 पर वापस आना है तो हमें थोड़ा और बेहतर होने की ज़रूरत है। शायद स्टाइल में बदलाव हो, कुछ मामलों में खिलाड़ियों में बदलाव हो। हमें कुछ सप्ताह दीजिए, हम इस पर काम करेंगे।’
कमिंस ने कहा, ‘सीरीज में 2-1 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में बदलाव पर सोचना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘सीरीज में हम 1-0 से आगे थे। इस मैच में भी शुरुआती 3 दिन हमारे पक्ष में थे। इसके बावजूद हारना निराशाजनक रहा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में दक्षिण अफ्रीका दौरा कब होगा। हममें से कई लोगों के लिए यहां की यह आखिरी टूर हो सकती है। इस सीरीज के बारे में हम लंबे समय से बात कर रहे थे, लेकिन हम अच्छा नहीं खेल पाए।’
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले पांच टेस्ट सीरीज में तीसरी टेस्ट सीरीज गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मई 2024 के बाद पहली बार रैंकिंग में नंबर 1 की जगह गंवा दी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में तीसरे स्थान पर आ गए। ऑस्ट्रेलिया को अगली टेस्ट सीरीज अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है। चार टेस्ट मैचों की ये सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े बदलाव दिख सकते हैं।
November 13, 2026
यंग और कोहली /IANS विस्तार भारत के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने अपने करियर की एक शानदार और यादगार पारी खेलते हुए 125 रन बनाए। मैच के दौरान एक ऐसा दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला जब पारी की शुरुआत में ही किस्मत ने उनका साथ दिया और दूसरे […]
November 13, 2026
रोहित और नमन /Twitter विस्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने फिन एलन का बेहतरीन कैच लपककर पहले छोड़े गए आसान कैच की भरपाई की, तो नमन धीर ने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजने के लिए शानदार फुर्ती दिखाई। दोनों कैच ने […]
November 13, 2026
07:11 AM, 13-Nov-2026 IND vs NZ Live Score: टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान? श्रेयस अय्यर: भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले दिन पिच पर थोड़ी घास थी, लेकिन […]
