राजस्थान:नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को किया ब्लैकमेल, पॉक्सो में मामला दर्ज – Bhilwara Government Job Fraud Allegations Minor Girl Pocso Case

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 1, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
गांधीनगर थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डिप्लोमा कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को कथित तौर पर जाल में फंसाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में एक नाबालिग लड़की के साथ अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की गहनता से पड़ताल कर रही है।
नौकरी और डिप्लोमा का झांसा
थानाप्रभारी पुष्पा कासौटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार उसकी बेटी को ड्रीम लाइफ युनि लेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आयुर्वेदिक डिप्लोमा कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसी झांसे में लेकर पीड़िता को भीलवाड़ा स्थित सौ फीट रोड पर बने कार्यालय में बुलाया गया था।
मोबाइल छीनकर दी गई धमकी
परिवादी का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने के बाद पीड़िता का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया। इसके बाद युवती और अन्य लड़कियों को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी महावीर नुवाल उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था और उसे मोबाइल फोन पर अनुचित वीडियो दिखाता था। आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी। इस घटनाक्रम से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
नामजद आरोपियों पर पुलिस जांच
मामले में दर्ज शिकायत में महावीर नुवाल, सुमन जाट, चन्द्रकला गुर्जर, बुधिराज, नरेश और हेमंत समेत अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। परिवादी ने आरोप लगाया कि इन सभी लोगों ने मिलकर युवतियों को फंसाने और ब्लैकमेल करने का जाल फैला रखा था। शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े आरोपों, नामजद व्यक्तियों की भूमिका और अन्य सम्भावित पीड़ितों के संबंध में पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
November 11, 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) ग्राफिक्स विस्तार राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायत समिति करेड़ा में पदस्थ सहायक प्रशासनिक अधिकारी धर्मवीर के खिलाफ एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारी पर ग्राम पंचायत उमरी की एसएसओ आईडी से होल्ड हटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। […]
November 7, 2026
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के नतीजों ने शहर की राजनीति में कई नए समीकरण बना दिए हैं। 70 वार्डों के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा ने 45 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है। चुनाव परिणामों […]
November 7, 2026
भीलवाड़ा नगर निगम की सियासत में बुधवार को बड़ा मोड़ आया। भाजपा ने वार्ड 9 से निर्वाचित जसवंत कंवर (37) को महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके साथ ही नगर निगम को पहली महिला महापौर मिलने की संभावना मजबूत हो गई है। महापौर पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होना […]
