शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:प्रेमिका के घर आधी रात पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने छत में छिपे युवक को खोज निकाला; फिर कराई शादी – Bihar News: Lover Hides In Roof After Reaching Girlfriend House Villagers Get Them Married In Jamui News
मुंगेर

बिहार:प्रेमिका के घर आधी रात पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने छत में छिपे युवक को खोज निकाला; फिर कराई शादी – Bihar News: Lover Hides In Roof After Reaching Girlfriend House Villagers Get Them Married In Jamui News

November 1, 2026


प्रेमिका से मिलने की चाहत में आधी रात उसके घर पहुंचे एक युवक को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी मुलाकात इतनी भारी पड़ जाएगी। ग्रामीणों की भीड़ देखकर युवक की हालत ऐसी हुई कि उसने बचने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़कर छिपने में ही भलाई समझी।

काफी देर तक वह लोगों की नजरों से बचा रहा, लेकिन ग्रामीणों ने आखिरकार उसे खोज निकाला। इसके बाद युवक को नीचे उतारकर उसकी पिटाई कर दी गई। फिर गांव में ही दोनों की शादी करा दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के साकल गांव का है।

जानकारी के अनुसार, गांव के एक युवक और वहीं की एक महिला के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला जारी था। शुक्रवार की देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दे दी। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों की भीड़ को घर की ओर आते देख युवक घबरा गया। खुद को बचाने के लिए वह घर के खपड़ैल हिस्से में लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़ गया और छिपकर बैठ गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। आखिरकार लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे नीचे उतार लिया गया। वायरल वीडियो में युवक मकान के अंदर ऊपर छिपा दिखाई दे रहा है। वहीं, ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर नीचे उतारने का वीडियो भी सामने आया है।

बताया जाता है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के समय वह अपने ससुराल में रह रही थी, जबकि युवक अविवाहित बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें- बिहार: बेल्ट्रॉन कर्मियों का प्रदर्शन, राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे कर्मचारी; पुलिस ने रोका तो हंगामा

लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक तथा महिला को थाने ले आई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी थी। हालांकि, गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। बाद में महिला का पति थाने पहुंचा और पत्नी को अपने साथ रखने की सहमति जताई। उसने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होने देने की बात कही। थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामला शांत करा दिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X