शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
टिहरी

Tehri News:शबरी के प्रेम और भक्ति का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक – The Audience Was Moved By The Enactment Of Shabri’s Love And Devotion

November 1, 2026


थत्यूड़ (टिहरी)। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति की पहल पर थत्यूड़ में आयोजित रामलीला के दसवें दिन शबरी भक्ति, हनुमान जन्म और बाली वध की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान राम के शबरी की कुटिया में पहुंचने और उनके जूठे बेर प्रेमपूर्वक खाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर किया। शबरी भगवान राम को एक-एक बेर चखकर मीठे बेर खिलाती हैं। इस अवसर पर डांडी-कांडी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल, संयोजक प्रीतम सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील भट्ट, महामंत्री राकेश सजवाण, प्रधान मेनका सजवाण, सरस्वती रावत, सुनील चमोली, हरिभजन सिंह पंवार, रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल, सचिव सुनील सजवाण, मुनीम प्रधान, हरिलाल आदि उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X