शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:14 दिवसीय दीपावली मेला सात से, तैयारियां जोरों पर – 14-day Diwali Fair Begins On The 7th; Preparations In Full Swing

November 1, 2026


नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में बंदी छोड़ दिवस पर सात नवंबर से लगने वाले 14 दिवसीय दीपावली मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। श्री हरमंदिर साहिब के साथ ही गुरुद्वारा परिसर और यात्री निवास में सजावट का कार्य चल रहा है।

कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए ने बताया कि बंदी छोड़ दिवस का चार दिवसीय मुख्य पर्व आठ से 11 नवंबर तक मनाया जाएगा। मुख्य पर्व के दौरान सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाड़ी, कविसरी, कथावाचक और कीर्तनी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पर्व को लेकर श्री हरमंदिर साहिब सहित पूरे गुरुद्वारा परिसर, यात्री निवासों में रंगरोगन चल रहा है। गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों से भी सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के ठहराने के लिए श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज और श्री बालिका इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X