शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलरामपुर

Balrampur News:खेत में धान काट रही युवती से हंसिया दिखाकर मोबाइल छीना – A Young Woman Harvesting Paddy In A Field Had Her Mobile Phone Snatched After Being Threatened With A Sickle

November 2, 2026


ललिया। खेत में धान की कटाई कर रही युवती को हंसिया दिखाकर दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

क्षेत्र के टेढ़वा गांव निवासी रोली यादव ने बताया कि रविवार दोपहर अपनी चाची छोटका के साथ लालपुर फगुइया गांव में खेत में धान काट रही थी। इसी दौरान लालपुर गोसाईं पुरवा गांव निवासी उमेश गिरि और उसके एक अन्य साथी पर हंसिया दिखाकर मोबाइल छीन लिया।

आसपास के खेतों में काम कर रहे बाबादीन, धनीराम और जल्लू यादव ने बताया कि शोर सुनकर वे लोग मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X