शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अपडेट्स:अर्नब से प्रभावित परिवार को हर माह 50 Kg चावल, 2500 रुपये; हैदराबाद में अमित शाह की पदयात्रा – National Updates 2nd Nov Odisha Weather Amit Shah Andhra North East West South Politics Crime And Other News
देश

अपडेट्स:अर्नब से प्रभावित परिवार को हर माह 50 Kg चावल, 2500 रुपये; हैदराबाद में अमित शाह की पदयात्रा – National Updates 2nd Nov Odisha Weather Amit Shah Andhra North East West South Politics Crime And Other News

November 2, 2026


National Updates 2nd Nov Odisha Weather Amit Shah Andhra north east west south politics crime and other news

आज की बड़ी खबरें।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार को 50 किलो चावल और 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, फसलों के नुकसान, घरों की क्षति और आजीविका पर पड़े असर के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।अर्नब से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आठ सदस्यीय अंतरमंत्रालयी केंद्रीय टीम 2 से 4 नवंबर तक राज्य का दौरा करेगी।

तेलंगाना: हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में एक विशाल पदयात्रा निकालेंगे। यह पदयात्रा निजाम कॉलेज स्थित बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से दोपहर 3 बजे शुरू होकर मोअज्जमजाही चौरास्ता तक जाएगी, जहां शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना भाजपा के अनुसार, यह मार्च ‘एसआईआर’ प्रक्रिया पर कांग्रेस के कथित भ्रामक प्रचार के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X