शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:भाजपा नेता ने किया नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन – Bjp Leader Inaugurated The Newly Constructed Badminton Court

November 2, 2026


पिहोवा। पृथुदक पार्क में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेलों और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट बनने से पार्क में आने वाले युवाओं को नियमित रूप से अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयासों से डेरा फतेह सिंह रोड पर क्रिकेट अकादमी की स्थापना की गई है।

भेरियां स्थित खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जूडो खिलाड़ी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अरुणाय रोड पर करोड़ों की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।

इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, पार्षद जयपाल कौशिक, महंत दीपक प्रकाश, उप प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, हरभजन सिंह, पंकज शर्मा और मोंटी कोच सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X