शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:जिले में 699 विद्यार्थियों ने दी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा – 699 Students In The District Appeared For The National Means-cum-merit Scholarship Examination
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:जिले में 699 विद्यार्थियों ने दी नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा – 699 Students In The District Appeared For The National Means-cum-merit Scholarship Examination

November 2, 2026


699 students in the district appeared for the National Means-cum-Merit Scholarship examination.

नम्होल स्कूल में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।

पांच केंद्रों में दो सत्रों में हुई आयोजित, 59 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

चयनित विद्यार्थियों को चार वर्ष तक प्रति माह मिलेंगे एक हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन ने रविवार को नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा आयोजित की गई। जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 699 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।

परीक्षा के लिए 758 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 59 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पांच केंद्रों में दो सत्रों में हुई। सुबह और दोपहर के सत्र में 699 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा में मानसिक और स्कॉलस्टिक क्षमता परीक्षण दो टेस्ट हुए। पहला सत्र सुबह 10 से 11:30 बजे तक आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सुबह 9 बजे ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। विद्यार्थियों को 9:30 बजे प्रवेश दिया गया। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 3:30 बजे तक आयोजित किया गया। दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 1:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में 199 में से 195, नम्होल स्कूल में 81 में से 77, पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में 246 में से 224, शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (लीड स्कूल) में 132 में से 108 और शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (ब्रांच स्कूल) में 100 में से 95 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के बाद प्रदेश के 832 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने साल 2008 में शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X