Shravasti News:चाकू रखने के दोषी को 500 रुपये जुर्माने की सजा – A Person Found Guilty Of Possessing A Knife Was Fined Rs 500
November 2, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:15 AM IST
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम ऊधोपुरवा तराई निवासी शमसुद्दीन के पास से चाकू बरामद होने पर स्थानीय थाने में 16 वर्ष पूर्व प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले की सुनवाई करते हुए जेएम दिलीप कुमार सहानी ने आरोपी को दोषी करार दिया। 30 अक्तूबर को मामले में अपना फैसला सुनाते हुए दोषी को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान भचकाही मार्ग पर गंजरी नाला पुल के पास एक ऑटो से अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। सीओ भिनगा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सीमा पर तस्करी रोकने और संदिग्धों […]
सिरसिया। विकासखंड सिरसिया के डोमाई गांव में पक्की नाली निर्माण के लिए की गई पैमाइश को लेकर विवाद हो गया है। किसानों ने नहर विभाग खंड-चार की टीम पर सरकारी जमीन छोड़कर उनके खेतों की पैमाइश करने और विरोध पर धमकाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर […]
श्रावस्ती। जिले भर में बुधवार को मनचिंता पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर नदी, पोखर और तालाबों के किनारे मनचिंता देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सभी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व पर विभिन्न स्थानों पर मेले भी लगे। भिनगा नगर में सर्वामाई मंदिर परिसर स्थित तालाब […]