Mahoba News:काली माता मंदिर के ताले तोड़ चांदी के मुकुट व छत्र चोरी – Locks Of Kali Mata Temple Broken; Silver Crown And Umbrella Stolen
महोबा। शहर के बंधानवार्ड स्थित काली माता मंदिर का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोर चांदी के तीन मुकुट, दो छत्र और दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान का वजन करीब एक किलो व कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार सुबह मंदिर का ताला टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
