महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के बगदुलरी टोला निवासी 35 वर्षीय रमेश निषाद का शव सोमवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर बागीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला। वह रविवार शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार, रमेश निषाद गांव में चाट-फुलकी की दुकान लगाता था। रविवार शाम को भी उसने दुकान लगाई थी। इसके बाद वह घर पहुंचा और बिना कुछ बताए फिर कहीं चला गया। परिजनों को लगा कि वह गांव में स्थित अपने दूसरे घर पर गया होगा। सोमवार सुबह जब वह वहां भी नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।