Jupiter Transit In Leo 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धन, संतान, भाग्य और धर्म का कारक माना जाता है। 31 अक्टूबर 2026 को गुरु ने सूर्य की मित्र राशि सिंह में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से केतु विराजमान हैं, ऐसे में गुरु के साथ उनकी युति बन रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस स्थिति पर राहु की सप्तम दृष्टि भी पड़ रही है, जिससे गुरु चांडाल योग का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा 12 तारीख के बाद मंगल के भी सिंह राशि में पहुंचने से ग्रहों का यह संयोग और प्रभावशाली हो सकता है। इसका असर सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य पं. राकेश झा के अनुसार जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए गुरु गोचर कैसा रहने वाला है।
सिंह राशि में गुरु चांडाल योग का हुआ निर्माण, जानें मेष से मीन तक 12 राशियों पर प्रभाव – Guru Gochar 2026 Jupiter Transit In Leo Creates Guru Chandal Yog Know Its Impact On All 12 Zodiac Signs
November 2, 2026

2 of 13
कारोबार में लाभ, रिश्तों में तनाव की आशंका
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर पंचम भाव में हुआ है। इस भाव में गुरु और केतु की युति कारोबार से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियां पैदा कर सकती है, लेकिन इनके बीच लाभ के अवसर भी मिलेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातक नई नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। हालांकि, प्रेम संबंधों में गलतफहमी और आपसी दूरी बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बातचीत के दौरान संयम रखना जरूरी होगा।

3 of 13
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी, खर्चों पर रखें नियंत्रण
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर चतुर्थ भाव में हुआ है। इसके प्रभाव से घर और परिवार से जुड़ी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नया वाहन खरीदने या वाहन सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। भौतिक संसाधनों पर आपका खर्च बढ़ सकता है। हालांकि, इस दौरान माता की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक मामलों में आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। बिना जरूरत की खरीदारी से बचें और बजट के अनुसार ही फैसले लें।

4 of 13
करियर और पारिवारिक जीवन में बढ़ सकती है उलझन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के तीसरे भाव में गुरु का गोचर हुआ है। इस दौरान पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है, इसलिए अपनों के साथ बातचीत में धैर्य बनाए रखें। नौकरी और करियर के मामलों में भी परिस्थितियां कुछ अस्थिर रह सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय खर्चों को नियंत्रित रखने का संकेत दे रहा है। इसके अलावा अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें।

5 of 13
धन और बचत के मामले में रहें सतर्क
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर दूसरे भाव में हुआ है। इस भाव में गुरु और केतु की युति आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रही है। आपकी बचत प्रभावित हो सकती है और अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई होगी। पारिवारिक जीवन में भी आपसी सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। किसी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा करने जा रहे हैं तो दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। जल्दबाजी में आर्थिक फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा।
