Palwal News:छात्रों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक – Students Made Aware Of Their Legal Rights
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शनिवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षित बचपन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। एसीजेएम अंजली जैन ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर वे निशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव दयाल गौतम ने की, जबकि मंच संचालन नेतराम ने किया। इस दौरान एसीजेएम अंजली जैन ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजवीर, शारदा, पाराशर, सुनीता, गीता और सुमित सहित अन्य मौजूद रहे।
