Kurukshetra News:धोती-कुर्ता में रत्नावली पहुंचे जींद-कैथल के युवा – Youth From Jind-kaithal Arrive Wearing Dhoti-kurtas At Ratnavali
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में जींद और कैथल के पांच युवा पारंपरिक हरियाणवी परिधान में पहुंचे। उन्होंने अपने पहनावे से हरियाणा की लोक संस्कृति की झलक पेश की। युवाओं ने बताया कि यह वेशभूषा संस्कृति और पहचान से जुड़े रहने का माध्यम है। जींद से विकास, अनिल शर्मा, रामनिवास, विनोद कुमार और कैथल से जसबीर सिंह महोत्सव में शामिल हुए। ये सभी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी हैं और आठ वर्षों से लगातार पारंपरिक वेशभूषा में आ रहे हैं। युवाओं का मानना है कि आधुनिकता के साथ अपनी बोली, पहनावे और परंपराओं को सहेजना जरूरी है। रत्नावली जैसे सांस्कृतिक महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी जीवनशैली अपनाने में कोई बुराई नहीं पर सांस्कृतिक पहचान नहीं भूलनी चाहिए।
