शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:मकान को ताला लगाकर गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला गेट; घर से लाखों का माल गायब – Sriganganagar-house-theft-jewellery-cash-stolen-jawahar-nagar
श्रीगंगानगर

राजस्थान:मकान को ताला लगाकर गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला गेट; घर से लाखों का माल गायब – Sriganganagar-house-theft-jewellery-cash-stolen-jawahar-nagar

November 2, 2026


sriganganagar-house-theft-jewellery-cash-stolen-jawahar-nagar

अपराध

विस्तार

श्रीगंगानगर शहर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, कैश और घरेलू सामान चोरी कर ले गए।  परिवार अपनी रिश्तेदारी में पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था इस दौरान चोरों ने पीछे से मकान में धावा बोल दिया।

मामला एसएसबी रोड स्थित चक 3 छोटी की गली नंबर 8 का है। शिकायतकर्ता मोहम्मद लुकमान खान (61) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार और बच्चों के साथ लखूवाली (हनुमानगढ़) गए थे। जाते समय भी अपने मकान को ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वे वापस लौटे तो मकान के गेट के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरों में रखी अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।

ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में बड़ा हादसा: सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, आठ मजदूरों की मौत की सूचना

जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फोटोग्राफी करवाई। इसके बाद परिवार ने घर में सामान की जांच की तो अलमारी में रखे पत्नी और बच्चियों के 5 तोला सोने के गहने और 1.25 किलो चांदी के गहने गायब मिले। इसके अलावा परिवार के पहनने के कपड़े और बर्तन भी चोरी हो गए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X