शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:जिले में 20 बच्चों ने दी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा – 20 Children In The District Appeared For The Swarn Jayanti Middle Merit Scholarship Examination
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:जिले में 20 बच्चों ने दी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा – 20 Children In The District Appeared For The Swarn Jayanti Middle Merit Scholarship Examination

November 2, 2026


20 children in the district appeared for the Swarn Jayanti Middle Merit Scholarship Examination.

बिलासपुर कॉलेज में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति के दूसरे चरण की परीक्षा देने के बाद अभि

बिलासपुर महाविद्यालय में हुई दूसरे चरण की परीक्षा, छह बच्चे रहे अनुपस्थित

प्रदेश भर से चयनित 100 बच्चों को आठवीं कक्षा तक मिलेगी स्कॉलरशिप

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को हुई। जिले में 20 बच्चों ने यह परीक्षा दी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 26 बच्चों का चयन किया गया था। परीक्षा में छह बच्चे अनुपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 20 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में बच्चों को सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। परीक्षा दोपहर एक से शाम 3:15 बजे तक चली। परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे से ही बच्चों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। बच्चों को दोपहर 12:30 बजे प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद बच्चों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। परीक्षा एससीईआरटी सोलन की ओर से कराई गई। प्रदेश भर से परीक्षा में योग्यता के आधार पर 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को छठी कक्षा में चार हजार रुपये प्रति माह, सातवीं कक्षा में पांच हजार रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा में छह हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीएस कटवाल ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X