एमपी:किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल; डीईओ ने जांच के दिए निर्देश – Children Made To Sweep In Government School Parents Outraged Burhanpur Mp News

स्कूल में चपरासी नहीं तो बच्चों से कराई सफाई
November 2, 2026

स्कूल में चपरासी नहीं तो बच्चों से कराई सफाई
बुरहानपुर जिले के ग्राम चाकबारा स्थित शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों से स्कूल परिसर की साफ-सफाई करवाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल के विद्यार्थियों के झाड़ू लगाते हुए तस्वीरें सामने आने के बाद पालकों में नाराजगी है। पालकों का कहना है कि बच्चों को स्कूल पढ़ाई करने के लिए भेजा जाता है, उनसे सफाई करवाना उचित नहीं है।
पालकों का कहना है कि यदि विद्यालय में सफाई कर्मचारी या चपरासी नहीं है तो उसकी व्यवस्था करना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों से स्कूल की नियमित सफाई करवाना इसका समाधान नहीं हो सकता। पालक अमजद तड़वी ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों से इस तरह का काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लेकर पालकों की ओर से आपत्ति जताने पर कई बार प्राचार्य के साथ विवाद की स्थिति भी बनती है। पालकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और विद्यार्थियों से नियमों के विपरीत काम करवाया जाना पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पढे़ं: गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट, एक दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा ड्यूटी चार्ट
प्राचार्य ने क्या कहा?
मामले को लेकर स्कूल के प्राचार्य विजय महाजन ने कहा कि विद्यालय में कोई चपरासी नहीं है। उनके मुताबिक स्कूल परिसर में गिरे कचरे और गंदगी को विद्यार्थी स्वच्छता के तहत साफ करते हैं। प्राचार्य के इस बयान के बाद स्कूल की नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह भी है कि यदि विद्यालय में सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है तो उसकी व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग की ओर से क्या कदम उठाए गए हैं।
DEO ने कही जांच की बात
मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार ने कहा कि प्राचार्य से पूरे मामले को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विद्यार्थियों से किस परिस्थिति में सफाई कराई गई और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है। पालकों ने भी मामले में कार्रवाई और स्कूल में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
November 13, 2026
बुरहानपुर कलेक्टर विवेक कुमार से गुहार लगाने पहुंची थी महिला “क्या सबको मैं पागल दिखाई देती हूं… मैं पागल नहीं हूं साहब।” ये शब्द हैं उस महिला के, जो अपनी संपत्ति वापस पाने के लिए कलेक्टर के सामने गुहार लगाने पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसके पति के नाम पर लोन […]
November 9, 2026
बुरहानपुर के मंडी बाजार में सुपर टीवी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण अग्निकांड, 12 दमकलों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
November 8, 2026
कोतवाली थाने पर जुटी भीड़। विस्तार बुरहानपुर शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में पानी-पूरी के ठेले पर हुई मामूली कहासुनी ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक कथित तौर पर तलवार और एयरगन लेकर मोबाइल दुकान पर पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ […]
