शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:विदेश तक पहुंची शामली की धुपबत्ती की खुशबू – The Fragrance Of Shamli’s Incense Sticks Reached Abroad
शामली

Shamli News:विदेश तक पहुंची शामली की धुपबत्ती की खुशबू – The Fragrance Of Shamli’s Incense Sticks Reached Abroad

November 2, 2026


The fragrance of Shamli's incense sticks reached abroad.

उद्योग…शामली के औद्योगिक क्षेत्र में धूपबत्ती, अगरबत्ती तैयार करते कारीगर। संवाद

शामली। शामली में तैयार होने वाली अगरबत्ती और धूपबत्ती की खुशबू विदेश में भी महक रही है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में शामली की अगरबत्ती और धूपबत्ती की सप्लाई हो रही है। दीपावली के त्योहार ने इस कारोबार को नई उड़ान दी है। एक्सपोर्ट कमेटी के चेयरमैन और प्रमुख उद्यमी अनुज गर्ग को करीब पांच करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। बड़े ऑर्डर मिलने से उत्पादन में तेजी आई है और औद्योगिक इकाई में कामकाज बढ़ा है।

अनुज गर्ग ने बताया कि यहां से दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के देहरादून और बिहार के पटना समेत कई शहरों में शामली में तैयार उत्पाद भेजे जा रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में उत्पादों की सप्लाई की जा रही है। दीपावली पर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में अगरबत्ती और धूपबत्ती की मांग बढ़ जाती है। त्योहार के मद्देनजर इस बार भी बाजार से बड़े ऑर्डर मिले हैं। अनुज गर्ग के अनुसार करीब पांच करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने से उत्पादन बढ़ाना पड़ा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X