Agra News:वजन पर भारी पड़ा हौसला, कविता ने उठाया 164 किलो भार – Determination Outweighed The Weight: Kavita Lifts 164 Kg

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता
November 1, 2026

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता
आगरा। वेटलिफ्टिंग जैसे दमखम वाले खेल में भी आगरा की बालिकाएं अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। तीसरी मासिक जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कविता सिंह ने 164 किलोग्राम भार उठाकर सबका ध्यान खींचा। उन्हें प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक चुना गया।
प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम वर्ग में तन्नू ने कुल 98 किलोग्राम भार उठाया। 57 किलोग्राम वर्ग में अन्नू चाहर ने 118 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में उन्नति राजपूत ने 112, रंजना चाहर ने 103 और प्राची सिकरवार ने 100 किलोग्राम भार उठाया। 77 किलोग्राम वर्ग में पल्लवी चाहर ने 74 किलोग्राम भार उठाया। 86 किलोग्राम वर्ग में कविता सिंह ने 164 और तनीषा ने 92 किलोग्राम भार उठाया। 86 प्लस किलोग्राम वर्ग में नंदिनी बोहरा ने 70 किलोग्राम कुल भार उठाया।
प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर तीन श्रेष्ठ भारोत्तोलक चुने गए। कविता सिंह पहले, अन्नू चाहर दूसरे और तन्नू तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक के साथ नकद पुरस्कार दिए गए। इस दौरान आगरा मंडल के डीआईजी स्टांप देवेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येंद्रेश्वरी किरण, आगरा जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन महासचिव हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
November 13, 2026
मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आयकर विभाग ने मथुरा, वृंदावन और आगरा में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। मथुरा-वृंदावन में गाजियाबाद से पहुंची विभाग की टीमों ने रेडिशन होटल और शंकर सेठ के गुरुकृपा होटलों सहित कई […]
November 13, 2026
agra police – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार देवोत्थान से शादियां शुरू हो जाएंगी। इसको देखते हुए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि मैरिज होमों के बाहर पार्किंग नहीं होने दी जाए। संचालकों से समन्वय स्थापित कर पार्किंग स्थल […]
November 13, 2026
आगरा। 50 की उम्र में भी सास नई-नवेली दुल्हन की तरह सज-संवरकर रहती है। दोनों के बीच सजने-संवरने का कंपटीशन इतना बढ़ा कि पति-पत्नी के रिश्ते में गांठ पड़ गई। बहू ने ससुराल छोड़ दिया। परिवार परामर्श केंद्र में दूसरे मामला परंपरा और नई पीढ़ी की सोच का सामने आया, जहां बहू ने लंबा घूंघट […]
