शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:मवाना में एक्सपायर खाद्य पदार्थों की रिपैकिंग का भंडाफोड़ – Repacking Of Expired Food Products Busted In Mawana
मेरठ

Meerut News:मवाना में एक्सपायर खाद्य पदार्थों की रिपैकिंग का भंडाफोड़ – Repacking Of Expired Food Products Busted In Mawana

November 1, 2026


गोदाम पर छापा मार अफसरों ने भारी मात्रा में खाद्य सामग्री की बरामद

ब्रांडेड कंपनियों का घी, आटा, बेसन, सॉस, पीनट बटर मिला

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। पुलिस, तहसीलदार और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात कस्बे में एक गोदाम पर छापा मारा। यहां एक्सपायर (अवधि समाप्त) हो चुके आटे और अन्य खाद्य पदार्थों की दोबारा पैकिंग की जा रही थी। मौके से भारी मात्रा में एक्सपायर खाद्य सामग्री बरामद हुई है।

यह छापे की कार्रवाई कस्बे में उत्सव मंडप के पीछे स्थित एक गोदाम में की गई। गोदाम के भीतर एक नामचीन कंपनी का एक्सपायर आटा मिला। इस आटे को चक्की फ्रेश आटा के नए पैकेटों में भरा जा रहा था। इसके अतिरिक्त हरिद्वार की एक प्रसिद्ध कंपनी सहित कई कंपनियों का एक्सपायर देसी घी भी बरामद हुआ। प्रोटीन सॉस और पीनट बटर जैसी अन्य खाद्य सामग्री भी एक्सपायर पाई गई। कार्रवाई की सूचना पर सीओ पंकज लवानिया और तहसीलदार रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। खाद्य विभाग की टीम के साथ वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। गोदाम मालिक नदारद, जांच जारी छापे के दौरान गोदाम का मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उससे संपर्क कर मौके पर बुलाने में लगे रहे। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बरामद पदार्थों की जांच कर रही है। शनिवार देर रात तक जांच-पड़ताल जारी थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गोदाम में ब्रांडेड कंपनियों की एक्सपायर खाद्य सामग्री मिली है, जिन्हें अन्य कंपनी के नाम से नए पैक में डाला जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच-पड़ताल कर रही है।

———————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X