बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:क्वाड स्पर्धा में अंबाला के ओम शर्मा ने मारी बाजी – Om Sharma Of Ambala Won The Quad Event
अंबाला

Ambala News:क्वाड स्पर्धा में अंबाला के ओम शर्मा ने मारी बाजी – Om Sharma Of Ambala Won The Quad Event

November 18, 2026


इनलाइन स्पर्धा में हरमन धीमान और पार्लीन अव्वल, स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दिव्यांग और पैरा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी के फारूका खालसा स्कूल में 40वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप (स्पेशल एवं पैरा) का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 50 स्पेशल व पैरा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चुना गया है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित होगी। अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत, कुरुक्षेत्र और सिरसा सहित कई जिलों के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। आयोजक और कोच चंद्रहास शर्मा ने प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छावनी परिषद अंबाला के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्पेशल ओलंपिक भारत (हरियाणा) की स्पोर्ट्स डायरेक्टर आराधना मटानिया और फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य केपी सिंह विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्वाड स्पर्धा के विजेता

क्वाड स्पर्धा में अंबाला के ओम शर्मा (पैरा, 18+ वर्ष) और रूही जैन (स्पेशल, 12-15 वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनीपत से दीपांशु जैन (पैरा, 12-15 वर्ष) और गुरमीत (पैरा, 10-12 वर्ष) भी प्रथम रहे। फरीदाबाद के प्रियांश शर्मा (स्पेशल, 6-8 वर्ष) और पानीपत की अनय्रा (पैरा, 6-8 वर्ष) ने भी पहला स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र के अर्पित (स्पेशल, 12-15 वर्ष) और सिरसा के तनिष्क (इनलाइन/क्वाड, 8-10 वर्ष) भी विजेता बने। कई अन्य खिलाड़ियों ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

इनलाइन स्पर्धा के परिणाम

इनलाइन स्पर्धा में अंबाला के हरमन धीमान (स्पेशल, 10-12 वर्ष) और पार्लीन (स्पेशल, 10-12 वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया। तंशु (स्पेशल, 18+ वर्ष) और अयांश सिंह (स्पेशल, 6 वर्ष से कम) भी अंबाला से प्रथम रहे। सोनीपत के संचित भारद्वाज (पैरा, 15-18 वर्ष) और सोहम (पैरा, 12-15 वर्ष) ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। वृष्टि (स्पेशल, 8-10 वर्ष) और वंश (स्पेशल, 15-18 वर्ष) भी सोनीपत से प्रथम विजेता रहे। इन स्पर्धाओं में भी कई खिलाड़ियों ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

छावनी के फारूका खालसा स्कूल में आयोजित स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप मेंं भाग लेते दिव्यांग और

छावनी के फारूका खालसा स्कूल में आयोजित स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप मेंं भाग लेते दिव्यांग और

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X