शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:2.13 करोड़ से बनेगा पुलिसकर्मियों का क्लब – Police Personnel Club To Be Built At A Cost Of Rupees 2.13 Crore
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:2.13 करोड़ से बनेगा पुलिसकर्मियों का क्लब – Police Personnel Club To Be Built At A Cost Of Rupees 2.13 Crore

November 5, 2026


Police personnel club to be built at a cost of rupees 2.13 crore

रिजर्व पुलिस लाइन अंबेडकरनगर।संवाद

अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों के लिए क्लब बनाने की योजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर 2.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने बजट स्वीकृत करने के साथ ही पूरी धनराशि भी जारी कर दी है। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है।

पुलिस क्लब बनने से विभागीय बैठकों, सामूहिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए एक ही परिसर में स्थान उपलब्ध हो सकेगा। अभी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों की व्यवस्था करनी पड़ती है। क्लब तैयार होने के बाद पुलिस लाइन में ही सभी गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।

क्लब का उपयोग विभागीय बैठकों और सामूहिक चर्चा के साथ पुलिसकर्मियों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी किया जाएगा। अलग-अलग थानों, शाखाओं और इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों को एक मंच पर मिलने और आपसी संवाद का अवसर मिलेगा। इससे विभागीय गतिविधियों के संचालन के लिए पुलिस लाइन में एक साझा केंद्र भी उपलब्ध होगा।

शासन से पूरी धनराशि जारी होने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया टेंडर पर केंद्रित है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक आरके यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X