Amethi News:ऑटो की चपेट में आने से घायल श्रमिक की मौत – Worker Injured After Being Hit By An Auto-rickshaw Dies

बेहाल परिजन
November 5, 2026

बेहाल परिजन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर-बाजारशुकुल मार्ग पर सारीपुरवा मोड़ के पास ऑटो की चपेट में आने से घायल साइकिल सवार श्रमिक मोहम्मद मोसिम (59) की मंगलवार रात रायबरेली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मोसिम की पत्नी नजमा बानो के मुताबिक, उनके पति मजदूरी करते थे। सोमवार को काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। सारीपुरवा मोड़ के पास उनकी साइकिल ऑटो की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ऑटो लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
अस्पताल में हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो और चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
मोसिम की मौत से पत्नी नजमा बानो, बेटी निशा बानो और बेटे साहिल, राहिल, रासिक व आशिर का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पहुंचे रिश्तेदार और परिचित परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
November 13, 2026
अमेठी सिटी। गौरीगंज के टिकरिया-महराजपुर मार्ग पर रेल नीर मोड़ के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पूरे इंदई संभावा गांव निवासी केटीएल कंपनी के स्टोर मैनेजर ज्ञानेंद्र पांडेय (26) की मौत हो गई। दूसरी बाइक का सवार घायल होने के बाद भी मौके से भाग निकला। ज्ञानेंद्र की […]
November 13, 2026
कमरौली के यूपीडा में भूमि का निरीक्षण करती सीडीओ पूजा साहू व अन्य। स्रोत: सूचना विभाग अमेठी। औद्योगिक विकास की दिशा में करोड़ों रुपये के निवेश की एक नई संभावना सामने आई है। देश की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसीएमई ग्रुप यहां ग्रीन अमोनिया उत्पादन इकाई स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी […]
November 13, 2026
इन्हौना। पूरे चौधराइन मजरे आजादपुर गांव निवासी मोहम्मद मेराज (35) की बृहस्पतिवार को लखनऊ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को गांव में कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था। युवक की मौत के […]
